ब्रिटिश यूट्यूबर माइल्स रूटलेज ने भारतीयों का उड़ाया मजाक

माइल्स रूटलेज ने सोशल मीडिया पर भारतीयों के खिलाफ नस्लवादी टिप्पणियां की और परमाणु हमले की धमकी दी।

भारतीयों के बात करने के तरीके का मजाक

माइल्स ने अपने वीडियो में भारतीयों के बात करने के तरीके पर तंज कसते हुए उनका मजाक उड़ाया।

परमाणु हथियार लॉन्च करने की धमकी

माइल्स ने कहा, "इंग्लैंड का प्रधानमंत्री बनने पर मैं परमाणु साइलो खोलूंगा और भारत पर परमाणु हमला करूंगा।"

भारत के खिलाफ विशेष टिप्पणी

माइल्स ने लिखा, "मैं इसे सिर्फ भारत के लिए ही न्यूक्लियर लॉन्च कर सकता हूं।"

सोशल मीडिया पर भड़का गुस्सा

माइल्स की नस्लवादी टिप्पणियों पर सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा भड़क गया, और उन्होंने उसकी कड़ी आलोचना की।

यूट्यूबर की बदतमीजी

माइल्स ने आलोचना करने वालों को जवाब देने के बजाय खराब भाषा का इस्तेमाल किया और भारतीयों के प्रति नफरत जाहिर की।

भारतीयों को ढूंढने की धमकी

माइल्स ने कहा, "भारतीय मुझे खोजने की धमकी देते हैं, लेकिन मैं उन्हें ढूंढ लूंगा।"

तालिबान की हिरासत का अनुभव

माइल्स को तालिबान ने हिरासत में लिया था। उसने इस अनुभव को "सबसे ज्यादा आनंददायक छुट्टियां" कहा।

हटानी पड़ी पोस्ट

भारतीयों के गुस्से के बाद माइल्स को अपनी नस्लवादी पोस्ट हटानी पड़ी।

माइल्स रूटलेज का विवादित अतीत

यह यूट्यूबर पहले भी विवादों में रहा है, अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के दौरान फंसने के कारण चर्चा में आया था।